Latest:

अन्ना को बलि का बकरा बना रही है टीम अन्ना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह ने आरोप लगाया कि सीधे सादे अन्ना हजारे को उनकी ही टीम के कुछ बहुत चतुर चालाक लोग अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने के लिए बलि का बकरा बना रहे हैं।

टीम अन्ना पर हमलों के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह मुद्दे पर अपने प्रत्येक शब्द पर कायम हैं और हजारे के बारे में उनके विचारों से कांग्रेस नेता भी सहमति रखते हैंउन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा नहीं की जाती।

लोकपाल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ अभियान पर अन्ना हजारे के यू टर्न पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने कहा कि अन्ना का उनकी ही टीम के कुछ लोगों द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्होंने उच्च राजनीतिक आकांक्षाएं रखने वाले अपनी टीम के कुछ सदस्यों के दबाव में किसी राजनीतिक दल के खिलाफ प्रचार नहीं करने पर अपना हालिया रुख बदला।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना बहुत ही साधारण इंसान हैं। वह दबावों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं और उनके इर्द गिर्द सभी लोगों का राजनीतिक एजेंडा है। चतुर चालाक लोगों द्वारा उनका शोषण किए जाने की बहुत अधिक आशंका है।

दिग्विजय ने कहा कि उनके द्वारा हजारे और उनकी टीम के लिए की गई टिप्पणियों को लेकर उन्हें कोई खेद नहीं है और यदि परिस्थितयां ऐसी ही रहती हैं तो वह भविष्य में भी यह जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हजारे दुर्भाग्य से यह नहीं समझ पा रहे कि आरएसएस और भाजपा द्वारा उनका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वे अन्ना को ऐसी जगह ले जाएंगे जहां से आपके लिए वापस आना मुश्किल होगा।



Note : Candidate can get any other information or Jobs Openings, Results, Education, News, Admissions, Date Sheet etc. directly in his/her inbox by subscribing his/her e-mail id in the form give below.



0 comments:

Post a Comment

Like us on facebook