Latest:

विलासराव को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़े

केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह यहां पहुंचा और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े नजर आए।

देशमुख का कल चेन्नई के ग्लोबल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह वायु सेना के एक विमान से लातूर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बाभलगांव ले जा रहे वाहन को हजारों लोगों ने अपने नेता की अंतिम झलक पाने के लिए कई जगह पर रोका।

देशमुख के निधन की खबर पहुंचने के साथ ही कल से लातूर में दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देशमुख के अंतिम संस्कार में सात लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि अंतिम दर्शन के लिए देशमुख का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक गांव के दयानंद विद्यालय परिसर में बनाए गए विशेष मंच पर रखा जाएगा।

अपराह्न दो से तीन बजे के बीच उनका शरीर धार्मिक रस्म के लिए उनके पैतृक घर ले जाया जाएगा। शाम को करीब चार बजे बाभलगांव में देशमुख को उनके खेत में उस स्थान के नजदीक मुखाग्नि दी जाएगी जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लातूर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी।

उनकी अंत्येष्टि में केंद्रीय मंत्री शरद पवार और सुशील कुमार शिन्दे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्रियों और कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों के शामिल होने की उम्मीद है।



Note : Candidate can get any other information or Jobs Openings, Results, Education, News, Admissions, Date Sheet etc. directly in his/her inbox by subscribing his/her e-mail id in the form give below.



0 comments:

Post a Comment

Like us on facebook